प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शराब से इनकार पर ठेके की बिजली काटने का आरोप

सहारनपुर में ओवरटाइम शराब से इनकार पर ठेके की बिजली काटने का आरोप, CCTV वीडियो वायरल

सहारनपुर में शराब के ठेके की बिजली काटने का आरोप कुछ कथित बिजली कर्मियों पर लगा है। घटना का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर में ओवरटाइम शराब से इनकार पर ठेके की बिजली काटने का आरोप cctv वीडियो वायरल

Saharanpur Liquor Shop Power Cut Row, CCTV Video Goes Viral |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के दिल्ली रोड स्थित आईटीआई के सामने संचालित एक शराब के ठेके पर तैनात कुछ बिजली कर्मियों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि ओवरटाइम शराब देने से इनकार करने पर बिजली घर में तैनात कुछ लाइनमैनों ने ठेके की बिजली आपूर्ति काट दी। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नाराजगी में बिजली काटी

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में चार लोग दो बाइकों पर सीढ़ी लेकर ठेके के बाहर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति बिजली के खंभे पर चढ़कर ठेके की बिजली लाइन काटता नजर आता है। ठेका संचालक का आरोप है कि बिजली का बिल नियमित रूप से जमा किया जाता है और उस पर किसी प्रकार का कोई बकाया नहीं है। इसके बावजूद कथित रूप से दबाव बनाने और ओवरटाइम शराब न मिलने की नाराजगी में बिजली काट दी गई।

निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित ठेका संचालक ने संबंधित थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि यदि बिजली विभाग के कर्मचारी इस तरह निजी स्वार्थ के लिए अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे तो आम लोगों का भरोसा व्यवस्था से उठ जाएगा। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिजली काटने वाले लोग वास्तव में बिजली विभाग के कर्मचारी थे या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े:   बरेली में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, जल जीवन मिशन के घरेलू कनेक्शन की उठाई मांग

Related to this topic: