प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सरूपगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरूपगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फसल की आड़ में उगाए गए 45 गांजा के पौधे बरामद

सिरोही: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरूपगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

सरूपगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई फसल की आड़ में उगाए गए 45 गांजा के पौधे बरामद

सरूपगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फसल की आड़ में उगाए गए 45 गांजा के पौधे बरामद |

सिरोही: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरूपगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फूलाबाईखेड़ा सरहद क्षेत्र में एक कृषि कुएं से अवैध गांजे के 45 पौधे बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी पिंडवाड़ा के सुपरविजन में सरूपगंज थानाधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फूलाबाईखेड़ा निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र भंगसिंह राजपूत के कृषि कुएं पर दबिश दी गई। मौके पर अन्य हरी सब्जियों की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 45 हरे गांजे के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन करीब 3 किलो 100 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने पौधों को जब्त कर लिया है और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। 

इस कार्रवाई में सरूपगंज थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-raids-four-states-in-connection-with-terror-plot-linked-to-pakistan/209348

Related to this topic: