प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा के लिए, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू की गई धारा-163

परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ और अनावश्यक जमावड़े पर प्रशासन की ओर से सख्त रोक लगाई गई है।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू की गई धारा-163

Section 163 Imposed Near Exam Centers for Fair Exams |

देहरादून, (उत्तराखण्ड)।  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ को रोकने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू कर दी गई है।

प्रशासन ने जाड़ी किए निर्देशानुसार

प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक रूप से लोगों के एकत्र होने, प्रदर्शन करने अथवा भीड़ लगाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष टीमें सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी भी रखी जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर किए गए सभी आवश्यक इंतजाम

अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक बिना किसी बाधा के पहुंचाने और परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने की योजना बनाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से नियमों का पालन करने की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की है, कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और अनुशासन के साथ परीक्षा संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ेंः समय से पहुंचे अभ्यर्थी; निर्धारित समय के बाद किसी को भी नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति

Related to this topic: