प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लूट के बाद फरार हुए बदमाश

हरदा में सनसनीखेज वारदात, घर में अकेली महिला की गला घोंटकर हत्या

मध्य प्रदेश के हरदा में एक 57 वर्षीय महिला की गल घोंटकर हत्या कर दी गई, साथ ही लूट को भी अंजाम दिया गया।

हरदा में सनसनीखेज वारदात घर में अकेली महिला की गला घोंटकर हत्या

Sensational Crime in Harda: Woman Living Alone Strangled to Death at Home |

हरदा (मध्य प्रदेश)। टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में महिला की गला घोटकर हत्या की गई लूट की घटना को दिया गया अंजाम। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम कर रही जांच ।प्राप्त जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय महिला पुष्पाबाई पति स्वर्गीय अशोक पटेल गौर अपने घर में अकेली रहती थी 3 वर्ष पूर्व उनके इकलौते बेटे नवीन की एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। 

आसपास की महिलाओं ने दी मौत की सूचना

महिला घर में अकेले निवास करती थी। आज सुबह आसपास की महिलाएं रोजाना की भांति उनसे मिलने गई उन्हें मृत देख परिजनों को सूचना दी गई उन्होंने आकर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल में मृतिका पुष्पा बाई पलंग पर लेटी हुई है जिसके गले में हरे रंग के बिजली के तार बंधा है गला घोटना पाया गया है साथ ही पहनी गई सोने की माला भी टूटी पाई गई ।

स्निपर डॉग भी मौके पर पहुंचा

दूसरे कमरे की गोदरेज ,अटेची भी खुली पाई गई। मौके पर एसडीओ आकांक्षा तलैया, थाना प्रभारी मुकेश गोड़ दलबल के साथ पहुंचे ।फॉरेंसिक टीम कर रही जांच। स्निपर डॉग भी मौके पर पहुंचा। एडिशनल एसपी अमित मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की प्रथम द्रष्टतया में महिला की पहले गला घोटकर हत्या एवं लूट की वारदात को अंजाम अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिया गया है ।आरोपी की पहचान की जा रही है ,संदिग्धों से पूछताछ की जा रही।जांच उपरांत ही मामलास्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ेंः बिना सुरक्षा रेलिंग वाली पुलिया के नीचे पलटी कार, दो की हालत नाजुक

Related to this topic: