प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नशे में सोए युवक के ऊपर से गुजरी कई ट्रेनें

अमेठी में रेलवे ट्रैक पर नशे में सोए युवक के ऊपर से गुजरी कई ट्रेनें, RPF की तत्परता से बची जान

अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर नशे में सोए युवक को RPF ने समय रहते हटाकर उसकी जान बचाई। लोको पायलट की सूचना से बड़ा हादसा टल गया।

अमेठी में रेलवे ट्रैक पर नशे में सोए युवक के ऊपर से गुजरी कई ट्रेनें rpf की तत्परता से बची जान

Several Trains Passed Over Drunk Youth on Track, RPF Saves Life in Amethi |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक शराब के नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर सो गया। ट्रैक से गुजरी एक एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवक को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई। युवक पास के ही एक भट्टे पर मजदूरी करता है। युवक का रेलवे ट्रैक पर लेटे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोको पायलट ने आरपीएफ को दी युवक की जानकारी, बड़ा हादसा टला

जानकारी के अनुसार, महामना एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित ट्रैक से हटाया। बताया जा रहा है कि युवक काफी नशे में था और रेलवे ट्रैक पर ही सो गया था। इस दौरान कई ट्रेनें उस मार्ग से गुजरीं, लेकिन सौभाग्यवश कोई हादसा नहीं हुआ और युवक बाल-बाल बच गया।

नशे में धुत युवक रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला,आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई

आरपीएफ ने युवक की पहचान मिथुन निवासी आलमपुर विहार के रूप में की है। वह निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी आरपीएफ की सतर्कता और तत्परता की सराहना की।

एक्सप्रेस ट्रेन युवक के ऊपर से निकली

वहीं पूरे मामले पर आफ निहालगढ़ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात एक युवक शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर ही सो गया। कुछ देर बाद एक एक्सप्रेस ट्रेन युवक के ऊपर से निकल गई। जिसके बाद उसके ड्राइवर ने फोन कर स्टेशन पर जानकारी दी। टीम मौके पर पहुंची और युवक को ट्रैक से बाहर किया गया। युवक बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है, जो पास के ही एक ईंट भट्टे पर काम करता था। भट्टे के मुंशी को बुलाकर युवक को सुपुर्द कर दिया गया। युवक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे।

यह भी पढ़े:   IIT कानपुर के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, रहस्यमयी इम्यून रिसेप्टर C5aR2 का सुलझाया रहस्य

Related to this topic: