प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शाह: गुंडों पर सख्ती घुसपैठिए बाहर बंगाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान: गुंडों पर सख्ती, घुसपैठियों को बाहर करने का ऐलान

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने नदिया जिले के तहत तेहट्टा और रानाघाट में भाजपा के चुनावी सभा में कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों को दिखाने वाले गुंडों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  का बंगाल में बड़ा बयान गुंडों पर सख्ती घुसपैठियों को बाहर करने का ऐलान

Indian Politics |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने नदिया जिले के तहत तेहट्टा और रानाघाट में भाजपा के चुनावी सभा में कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों को दिखाने वाले गुंडों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा। चार मई को टीएमसी के हर गुंडे और भ्रष्टों का चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा।

बारासात में रोड शो और शक्ति प्रदर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भाजपा की चुनावी सभा में शिरकत करने के बाद उत्तर चौबीस परगना जिला मुख्यालय बारासात में रोड शो किया।

आतंकवाद और नक्सलवाद पर सरकार का दावा

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कश्मीर में आतंकी हमलों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इस देश को आतंकवाद और नक्सलवाद मुक्त किया है। बंगाल में भाजपा सरकार एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करेगी।

ममता सरकार पर तीखा हमला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Mamata Banerjee एसआईआर से फर्जी वोटरों का नाम हटने का विरोध कर रही है। अब उनका टाइम समाप्त होगा। चार मई को भाजपा की सरकार बन रही है। फर्जी वोटरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से नहीं, इस देश से बाहर कर दिया जाएगा।

चुनावी चरणों पर दावा

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि 23 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव हो गया है। यह साफ हो गया है कि पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों में 110 सीटों पर “दीदी” का सुफड़ा साफ है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होने वाला है, उसमें पहले चरण की तुलना में बेहतर प्रदर्शन होगा।

राम मंदिर और धार्मिक मुद्दों पर बयान

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि साढ़े तीन सौ साल बाद राम मंदिर बना। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के चेले हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बना रहे हैं। बंगाल भारत में है और भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जब तक जिंदा है, बाबरी मस्जिद नहीं बनने देगा। भाजपा सरकार बनने के बाद हिंदुओं के किसी भी त्योहार और पूजा में कोई बाधा नहीं खड़ी हो सकती है।

CAA और UCC पर आश्वासन

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने मतुआ और नमोशुद्र समुदाय को आश्वस्त किया कि वे भयभीत होकर न रहें। उन्हें भारतीय नागरिकता का अधिकार, सम्मान और तमाम सुविधाएं देने के लिए सीएए कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यूसीसी कानून लागू करेगी और कोई चार शादी नहीं कर सकता। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है।

यह भी पढ़े: अमेरिका का भारत को बड़ा झटका

https://www.primenewsnetwork.in/india/us-hits-indian-solar-imports-with-heavy-tariffs/179480

Related to this topic: