शाजापुर के मक्सी में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 55,620 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
शाजापुर (मध्य प्रदेश)। जिले में अवैध गतिविधियों एवं सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में थाना मक्सी पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। 15 अक्टूबर 2026 को मक्सी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक तुके सिंह धोलिया रात्रिकालीन इंतजाम के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा मक्सी में मेहरबान सिंह पटेल के बाड़े में बोर के पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस ने चार टीमें बनाकर की घेराबंदी
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल एवं पंचों के सहयोग से कुल 8 आरोपियों को धर दबोचा गया।
मक्सी में जुआ खेलते पकड़े गए 8 आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में देवी सिंह (52) निवासी नई आबादी मक्सी, मामूर खान (50) निवासी गडरोली मक्सी (हाल मुकाम तराना, उज्जैन), रवि चौहान (29) निवासी बजरंग मोहल्ला मक्सी, मोडसिंह (40) निवासी नई आबादी मक्सी, अजय (24) निवासी बजरंग मोहल्ला मक्सी, जव्बार (47) निवासी बावड़ी मोहल्ला मक्सी, हरीश भावसार (36) निवासी भावसार मोहल्ला मक्सी और सागर (26) निवासी बजरंग मोहल्ला मक्सी शामिल हैं।
आरोपियों से ₹55,620 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹55,620 नकद राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुआ खेलना स्वीकार करने पर उनके विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 288/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने, उपनिरीक्षक तुके सिंह धोलिया, सउनि नरेन्द्र सिंह बुंदेला, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक रामेश्वर जाटव, आरक्षक विपिन सिंह तोमर, आरक्षक राजेश जाट, आरक्षक आनंद शर्मा, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक अरविंद सिंह, आरक्षक रामपाल सिंह, आरक्षक दीपक शाह, आरक्षक राम भाटी एवं थाना बेरछा पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। शाजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहे।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में 4 हजार की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बड़ा बाबू गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा