जिले के पलिया क्षेत्र में 'स्नेक गर्ल' के नाम से मशहूर नाजरून निशा को रेस्क्यू करते समय सांप ने डस लिया। नाजरून अब तक 400 से अधिक जहरीले सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुकी है। इलाके में उनकी पहचान एक साहस
लखीमपुर खीरी: जिले के पलिया क्षेत्र में 'स्नेक गर्ल' के नाम से मशहूर नाजरून निशा को रेस्क्यू करते समय सांप ने डस लिया। नाजरून अब तक 400 से अधिक जहरीले सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुकी है। इलाके में उनकी पहचान एक साहसी स्नेक रेस्क्यूर के रूप में की जाती है।
रेस्क्यू के दौरान नाजरून को सांप ने डसा
बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान रैट स्नेक ने उन्हें डस लिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, रैट स्नेक विषहीन होता है। नाजरून निशा पूरी तरह सुरक्षित हैं। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। नाजरून निशा को सूचना मिली थी कि लखीमपुर खीरी के अजीत नगर में सांप देखा गया है।
नाजरून की स्किन नहीं छोड़ रहा था सांप
नाजरून निशा ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। लेकिन, इसी दौरान सांप ने नाजरून को डस लिया। सांप की पकड़ इतनी मजबूत थी कि खींचने के बावजूद वह नाजरून की स्किन को छोड़ नहीं रहा था। नाजरून ने खुद मशक्कत कर सांप से खुद को छुड़ाया। इसके बाद सांग को जंगल में छोड़ने के बाद नाजरून खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचीं और अपना इलाज कराया।
खुद अस्पताल पहुंच कर कराया इलाज
दुधवा नेशनल पार्क की मोटिवेटर नाजरून निशा के साहस की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि रेस्क्यू के दौरान अचानक मुझे सांप ने काट लिया। घबराने की कोई बात नहीं है, अस्पताल जाकर जरूरी उपचार और इंजेक्शन ले लिया है। अब मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं।