प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रस्ट में बैठे लोग डकैत और चोर: पवन पांडेय

ट्रस्ट में बैठे लोग डकैत और चोर, अयोध्या केवल एक स्थान नहीं: पवन पांडेय

राम मंदिर में हुई चोरी के बाद कई बड़े लोग इस मामले में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस बीच सपा नेता पवन पांडेय ने भी सामने आकर इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ट्रस्ट में बैठे लोग डकैत और चोर अयोध्या केवल एक स्थान नहीं पवन पांडेय

ram mandir chori case |

UP News: इन दिनों देशभर में राम मंदिर का मुद्दा चर्चाओं में है. आए दिन ये मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. कई बड़े और जाने-माने लोग इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इस बीच सपा नेता पवन पांडेय ने भी सामने आकर इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.    

अयोध्या केवल एक स्थान नहीं: पवन पांडेय

सपा नेता पवन पांडेय ने कहा, अयोध्या केवल एक स्थान नहीं, बल्कि मर्यादा, आस्था और प्रभु श्रीराम जी की पावन नगरी है। अयोध्यावासियों ने सदैव प्रभु श्रीराम जी का आदर और सम्मान किया है और उन्हें अपने हृदय में बसाकर पूजा है। अयोध्यावासियों ने कभी भी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के सम्मान के विपरीत कोई कार्य नहीं किया है।

अयोध्या पर आरोप लगाना बंद करें: पवन पांडेय

उन्होंने कहा, जिन लोगों ने प्रभु श्री राम के मंदिर में डाका डाला, जिन्होंने रुपये और आभूषण चोरी किये, आप सिर्फ उनको कहिये। पूरी अयोध्या को बदनाम करना पूरी अयोध्या पर आरोप लगाना बंद करिये। इसके साथ ही कहा, जो ट्रस्ट में बैठे हुए लोग हैं, जो जिम्मेदार लोग हैं, जिनके संरक्षण में यह डकैती हुई, जिन्होंने अपने गुर्गों की भर्ती की, जिन्होंने राम मंदिर का पैसा चोरी किया और चढ़ावा चोरी किया, दोषी सिर्फ वही हैं। 

ट्रस्ट में बैठे लोग हैं डकैत और चोर: अयोध्या केवल एक स्थान नहीं

इसके आगे उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि जो ट्रस्ट में बैठे हुए डकैत और चोर हैं, आप उन पर आरोप लगाइये, उनके बारे में बोलिए, उन्हें अपमानित करिये, लेकिन पूरी अयोध्या और अयोध्यावासियों के बारे में कोई गलत टिप्पणी मत कीजिये।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर जिले में मवेशी चोरी के एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में किया घायल
 

Related to this topic: