प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन युवक घायल

बिजनौर में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में नगीना रोड पर तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विशाल, टिंकू और नितिन घायल हो गए।

बिजनौर में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन युवक घायल |

बिजनौर: बिजनौर जनपद के थाना धामपुर क्षेत्र के नगीना रोड पर मिलक जहांगीराबाद के पास तेज रफ्तार कार चालक ने तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विशाल, टिंकू और नितिन बुरी तरह से जख्मी हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कर दिया है। 

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

वहीं, कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया और कुछ ही दूरी पर अपनी कार छोड़कर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क हादसा हो गया और बाइक सवारों में चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस ने कार कब्जे में ली, चालक की तलाश में जुटी

स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना में घायल हुए सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। कुछ ही दूरी पर कार खड़ी हुई मिली है। कार को कब्जे में ले लिया गया है जिसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- डीडवाना में 2019 के जानलेवा हमले का फैसला, चार अभियुक्तों को उम्रकैद
 

Related to this topic: