प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

आजमगढ़ में SSP का बड़ा एक्शन, 13 पुलिसकर्मी निलंबित, 19 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

आजमगढ़ जिले के एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।

आजमगढ़ में ssp का बड़ा एक्शन 13 पुलिसकर्मी निलंबित 19 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

डॉ अनिल कुमार, एसएसपी, आजमगढ़ |

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉ अनिल कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने टोल प्लाजा और सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 13 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।

कुछ पुलिसकर्मी सोते मिले, कई ड्यूटी से नदारद

बताया जाता है कि कई पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी के दौरान बिना किसी पूर्व अनुमति और अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए। बकरीद जैसे संवेदनशील समय में ड्यूटी के दौरान कुछ कर्मियों के निर्धारित ड्यूटी स्थल को छोड़कर दूसरे स्थानों पर पीआरवी खड़ी किए जाने की बातें सामने आई हैं। कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते हुए भी मिले।

सुरक्षा में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: SSP

एसएसपी डॉ अनिल कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले की सुरक्षा में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आजमगढ़ जिले की पुलिस कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जिले में पुलिसकर्मियों के कार्यों की हो रही समीक्षा

पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा और आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी दौरान कई अवसरों पर किए गए निरीक्षण, ड्यूटी चेकिंग और प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर ये बातें सामने आईं कि जिले में नियुक्त कुछ पुलिसकर्मी अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरत रहे हैं।

Related to this topic: