West bengal : पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया है।
चुनाव से पहले विकास कार्य को पूरा करने का जिलाधिकारियों को राज्य सरकार का निर्देश |
West bengal : पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया है। इस बावत मुख्य सचिव मनोज पंत ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री चाहती है कि एसआइआर की वजह से विकास कार्यों में कोई कोताही और ढिलाई नहीं हो। वे उत्तर बंगाल के जिलों में विकास के कार्यों पर ज्यादा जोर दे रही हैं।
पिछले महीने उत्तर बंगाल के जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से काफी क्षति हुई है। उसे पूरा करना चाहती हैं। भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के सभी ठीकेदारों को कहा है कि वे राज्य सरकार द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा नहीं करें क्योंकि राज्य सरकार उन्हें भुगतान नहीं करेगी। अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। वे निर्माण कार्य कर लेंगे, लेकिन चुनाव होने की स्थिति में उन्हें भुगतान नहीं हो पाएगा।
विधानसभा चुनाव में टीएमसी को फायदा होगा
उनकी पूंजी डूब जाएगी। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी की काट में राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को समय पर विकास कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। टीएमसी नेताओं का कहना है कि भाजपा राज्य में विकास कार्य में बाध डालना चाहती है। उसे डर है विकास कार्य के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ी लोकप्रियता से विधानसभा चुनाव में टीएमसी को फायदा होगा, इसलिए विपक्षी दल के नेता ठीकेदारों को बरगला रहे हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-plan-to-remove-mamata-banerjee-government/98520