प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ठाणे में नकली दवाओं का बड़ा खुलासा

ठाणे में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ₹2.84 लाख का अवैध स्टॉक किया जब्त

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने नकली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। वागले एस्टेट इलाके से ₹2.84 लाख की फर्जी दवाएं जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ठाणे में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने ₹284 लाख का अवैध स्टॉक किया जब्त

Fake medicines seized by police in Thane raid (Representative image) |

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए ₹2.84 लाख मूल्य की विभिन्न दवाएं जब्त की हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वागले एस्टेट इलाके से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, एक दवा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 21 सितंबर को वागले एस्टेट इलाके में मुंबई निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लखनऊ की एक दवा कंपनी से जुड़े व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध आर्थिक लाभ के लिए नकली दवाओं का निर्माण और भंडारण किया था।

नामी कंपनियों के नाम पर बेची जा रही थीं दवाएं

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली दवाओं की खेप बरामद की जिनमें शामिल कई नकली दवाओं को नामी दवा कंपनियों के उन उत्पाद के रूप में दिखाया गया था जिन्हें चिकित्सक मरीजों के लिए व्यापक रूप से पर्चे पर लिखते हैं।

बिना लाइसेंस के चल रहा था अवैध कारोबार

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास दवाओं के निर्माण या बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं था और वे इस स्टॉक को एक अनधिकृत खरीदार को बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्री बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Related to this topic: