प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छात्र प्रदर्शन के बाद चितकारा में कक्षाएं स्थगित

पंजाब: छात्रों के प्रदर्शन के बाद चितकारा विश्वविद्यालय में एक अक्टूबर तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित

छात्र प्रदर्शन और पुलिस वाहन में आगजनी के बाद चितकारा विश्वविद्यालय में 1 अक्टूबर तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित, कक्षाएं 5 अक्टूबर से शुरू होंगी।

पंजाब छात्रों के प्रदर्शन के बाद चितकारा विश्वविद्यालय में एक अक्टूबर तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित

Student Protests Lead to Class Suspension at Chitkara University |

पटियाला (पंजाब):  चितकारा विश्वविद्यालय ने परिसर में दो छात्राओं की आत्महत्या संबंधी अपुष्ट दावों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस की एक गाड़ी में आगजनी की घटना के एक दिन बाद शैक्षणिक गतिविधियां एक अक्टूबर तक रोकने की रविवार को घोषणा की। पटियाला में राजपुरा के पास स्थित इस निजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दो अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश और उसके बाद सप्ताहांत होने के कारण नियमित कक्षाएं पांच अक्टूबर से फिर शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि हालांकि शिक्षक और अन्य कर्मचारी प्रशासनिक कार्यों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय आते रहेंगे।

यह भी पढ़े: प्रदेश में बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार

 

Related to this topic: