प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

दो मुफ्त सिलिंडर देने का भरोसा दिया

बंगाल में भाजपा आई तो महिलाओं को मिलेंगे ज़्यादा पैसे और दो मुफ़्त गैस सिलेंडर: सुकांत मजुमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले में स्थित कोलकाता महानगर क्षेत्र के अहम उपनगर पानीहाटची में जनसंपर्क अभियान चलाया।

बंगाल में भाजपा आई तो महिलाओं को मिलेंगे ज़्यादा पैसे और दो मुफ़्त गैस सिलेंडर सुकांत मजुमदार

फाइल फोटो |

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले में स्थित कोलकाता महानगर क्षेत्र के अहम उपनगर पानीहाटची में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नागरिकों से मुलाकात करते समय उन्होंने राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर महिलाओं को लक्खी भंडार में मिलने वाले रुपए से अधिक रुपए और साल में मुफ्त में दो गैस सिलिंडर देने का भरोसा दिया।

महिला कल्याण योजनाओं को बेहतर करने का दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री सुकांत मंजुमदार जिन लोगों से मुलाकात कर रहे थे, उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए समझा रहे थे। उनका कहना था कि भाजपा के सत्ता में आने पर लोगों की स्थिति बदल जाएगी। उन्होंने मंहगाई को देखते हुए राज्य सरकार की लक्खी योजना के तहत महिलाओं को एक हजार से बढ़ा कर डेढ़ हजार रुपए देने को बहुत कम बताया और कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को इससे ज्यादा रुपए देने का प्रावधान करेगी। उन्होने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों का जिक्र किया और कहा कि इस राज्य में सत्ता में आने पर भाजपा सरकार महिलाओं को दो सिलेंडर मुफ्त में देगी।

भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, कुशासन समेत कई समस्याओं का जिक्र किया और इस बात जोर दिया कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन जरुरी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tragic-death-of-infant-in-telangana-parents-arrested/145794

मां ने मासूम को जलते चूल्हे में फेंका, 2 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत

Related to this topic: