प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला...

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बना सकते हैं: सुकांत मजुमदार

भाजपा नेता व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास से पर्याप्त राशि मुहैया कराई है। लेकिन उससे राज्य में विकास का कार्य नही हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बना सकते हैं सुकांत मजुमदार

Sukanta Majumdar said that PM can make West Bengal Sonar Bangla |

कोलकाता। भाजपा नेता व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास से पर्याप्त राशि मुहैया कराई है। लेकिन उससे राज्य में विकास का कार्य नही हुआ। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर मदद नहीं करने का आरोप लगाती रही हैं। उनका आरोप बेबुनियाद है। केद्रीय मंत्री ने सत्तारूढ़ पार्टी के साथ जैसा का तैसा (टीट फॉर टैट) व्यवहार करने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ताहेरपुर में परिवर्तन संकल्प रैली को कर रहे थे संबोधित

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार नदिया जिले के ताहेरपुर में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में बोल रहे थे। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले थे। लेकिन घोर कुहासा के कारण कोलकाता से चला उनका हेलीकाप्टर ताहेरपुर नही नहीं उतर सका। उन्हें वापस चला जाना पड़ा। प्रधानंत्री के आने के पहले आरंभ हो चुके कार्यक्रम में वे भाजपा कार्यकर्ताओ-समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि वह राज्य में दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का दावा करती हैं। बेरोजगारों को नौकरी नहीं, बल्कि टीएमसी के नेताओं के बेटे-बेटियों को नौकरी मिली है। यह अब छिपा नहीं है। भ्रष्टाचार का मामला सामने आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बना सकते हैं सोनार बाग्ला

केंद्र सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस राज्य को सोनार बाग्ला बना सकते हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के लगातार पिछड़ते जाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बदलाब जरूरी है, तभी इस राज्य में विकास हो सकता है।

इस राज्य में कुछ लोग राम का नाम लेने पर चिढ़ते हैं: सुकांत मजुमदार

भाजपा नेता सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया कि इस राज्य में राम का नाम लेने पर कुछ लोग चिढ़ते हैं। वे हिदुओं से जलते हैं। इसी राज्य में चैतन्य महाप्रभु हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य में हिंदुओ को लात मारा जाता है। अब समय बदल रहा है। लात मारने वालों को लात मारा जाएगा। उनका इशारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के नेताओ से साथ जैसा का तैसा व्यवहार करन की ओर इशारा था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/eggs-safe-for-consumption-cancer-risk-claims-unfounded-fssai/101889

अंडे खाने के लिए सुरक्षित, कैंसर के खतरे के दावे बेबुनियाद: एफएसएसएआई

Related to this topic: