प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर में लाखों की चोरी

सुल्तानपुर में घर से लाखों की चोरी, 10 लाख से ज्यादा के जेवर और नकदी पार

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र में चोरों ने खिड़की काटकर एक घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात और लगभग एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

सुल्तानपुर में घर से लाखों की चोरी 10 लाख से ज्यादा के जेवर और नकदी पार

Sultanpur: Thieves Steal Gold Jewellery Worth Over ₹10 Lakh and Cash from House |

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरौंसा बख्त का पुरवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। चोर घर के पीछे लगी खिड़की को काटकर अंदर दाखिल हुए और दो आलमारियों तथा लॉकर को तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद समेत दस लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

घर के पीछे लगी खिड़की को काटकर अंदर घुसे चोर

पीड़ित संजय श्रीवास्तव के मुताबिक, चोर रात के समय घर के पीछे लगी खिड़की को काटकर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने घर में रखी दो आलमारियों और लॉकर को तोड़ दिया। चोरों ने उसमें रखी सोने की चेन, अंगूठियां समेत अन्य कीमती जेवरात और करीब एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही जयसिंहपुर थाना मौके पर पहुंची

सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों और लॉकर को टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किया है।

चोरी की घटना की जांच जारी

थाना प्रभारी के अनुसार, चोरी की घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अमेठी में चलती डस्टर कार में लगी भीषण आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Related to this topic: