प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जमीन के लालच में शाकिब की हत्या, चार गिरफ्तार

सुलतानपुर में शाकिब हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लालच में हत्या का आरोप; चार गिरफ्तार

सुलतानपुर पुलिस ने शाकिब हत्याकांड का खुलासा करते हुए जमीन और उससे मिलने वाली रकम के लालच में हत्या किए जाने का दावा किया है, मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सुलतानपुर में शाकिब हत्याकांड का खुलासा जमीन के लालच में हत्या का आरोप चार गिरफ्तार

Sulthanpur Murder Case Solved: Four Arrested for Allegedly Killing Shakib Over Land Dispute |

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)। कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर चौहानी गांव में हुए शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में मृतक के साले और उसके साथियों ने मिलकर शाकिब की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

2 अगस्त की रात की घटना 

मिली जानकारी के मुताबिक, दो अगस्त की रात 25 वर्षीय मोहम्मद शाकिब घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की तो अगले दिन घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब के किनारे उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता सहबान की तहरीर पर कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

जमीन को 48 लाख रुपये में बेचने का हुआ था एग्रीमेंट

जांच में सामने आया कि शाकिब बचपन से अपने ननिहाल लोलेपुर चौहानी में रहता था। नानी ने उसे पक्का मकान और हाईवे किनारे पांच बिस्सा जमीन दी थी। शाकिब ने उक्त जमीन को 48 लाख रुपये में बेचने का एग्रीमेंट किया था और दो लाख रुपये एडवांस भी ले चुका था। शेष रकम बैनामे के बाद मिलनी थी। उसने नया बैंक खाता खुलवाकर अपने मामा के बेटे अदीब अनवर उर्फ गोलू को नॉमिनी बनाया था।

हत्या के बाद शव को तलब में फेंका

जानकारी के अनुसार, जमीन और रकम की जानकारी उसकी पत्नी शब्बो को हुई तो उसने अपने भाइयों को बताया। आरोपियों को आशंका थी कि शाकिब जमीन की रकम शराब व अन्य कामों में खर्च कर देगा। इसके बाद उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।  जानकारी के मुताबिक सलमान अहमद शाकिब को शराब पिलाकर गांव से बाहर ले गया, जहां पहले से मौजूद मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद जीशान और सलमानुल हक उर्फ सलमान के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव तालाब में फेंक दिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विनोवापुरी के सामने महुए की बाग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान अहमद, मोहम्मद हुसैन उर्फ गोलू, मोहम्मद जीशान और सलमानुल हक उर्फ सलमान शामिल हैं।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।  

यह भी पढ़ेंः आजमगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवती से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: