पश्चिम बंगाल में पहली बार 9 मई को गुरु रवीद्रनाथ ठाकुर की जयंती के मौके पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में पहली बार ब्रिग्रेड मैदान में बांग्ला क 25 वैशाख यानी 9 मई को कवि गुरु रवीद्रनाथ ठाकुर की जयंती के मौके पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें शपथ दिलाई। शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले भाजपा के पांच विधायकों ने भी शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कई महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्री, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात समेत भाजपा व एनडीए शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंतत्री, महत्वपूर्ण सांसद, भाजपा के पदाधिकारा-नेता, प्रदेश भाजपा का पदाधिकारी-नेता-विधायक, अभिनेत्री स्मृति ईरानी, अभिनेता मिथुन चक्रव्रती और मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथी माखनलाल सरकार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया।

भाजपा के पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कोलकाता के भवानीपुर विधानसभ क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित करने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल आरएन रवि ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप घोष, बर्धमान पश्चिम जिले के आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल, उत्तर चौबीस परगना जिले के बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक किर्तनिया, बांकुड़ा जिले के रानीबहंझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुदीराम टुडू और कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशीथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। खुदीराम टुडू ने अपनी संथाली भाषा में ली जबकि शुभेदु अधिकारी समेत बाकी विधायकों ने बांग्ला मे शपथ ली।
49 साल बाद केंद्र और बंगाल में एक ही दल की सरकार
जनसंघ (बाद में भाजपा) के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मस्थल कोलकाता में आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल की सरकार बनी। फिर 49 साल बाद उसी पर्टी की सरकार बनी जिस पार्टी के नेतृत्व मे केंद्र में सरकार है यानी डबल इंजन की सरकार बनी। विधानसभ चुनाव के दौरान आखिरी चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे और वे मौजूद हुए। चार मई को चुनाव परिणाम के दिन ही उन्होंने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बांग्ला 25 वैशाख को कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती के मौके पर शपथ ग्रहण समारोह होने का ऐलान किया था और उसी के अनुसार यह कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिगेड मौदान में समारोह स्थल पर पहुंच कर मंच पर जाकर सबसे पहले मंच के समाने मौजूद अपार लोगों को दंडवत हो प्रणाम किया।

प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो और अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेड क्रॉस से खुली गाड़ी में शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य के साथ ब्रिगेड मैदान में आए। मंच पर मौजूद सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। शुभेंदु अधिकारी ने सभी का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गरुआ रंग का चादर देकर सम्मान किया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/supreme-court-slams-mp-govt-over-delay-in-prosecuting-minister-vijay-shah/203035
कर्नल सोफिया कुरैशी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को लगाई फटकार