प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक को पीटा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल

रतलाम के ताल थाना क्षेत्र के एक गांव में अतिथि शिक्षक की ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई का वीडियो सामने आया है। शिक्षक को ग्रामीणों ने रस्सी से पेड़ पर बांधा और जमकर थप्पड़ व रस्सी से पिटाई की।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा video वायरल

Teacher beaten on allegations of molesting a minor |

रतलाम: रतलाम के ताल थाना क्षेत्र के एक गांव में अतिथि शिक्षक की ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई का वीडियो सामने आया है। शिक्षक को ग्रामीणों ने रस्सी से पेड़ पर बांधा और जमकर थप्पड़ व रस्सी से पिटाई की। इस दौरान शिक्षक रोता-बिलखता रहा और ‘मत मारो’ कहते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी पिटाई जारी रखी।

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

जानकारी के मुताबिक, अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बहाने से बुलाकर एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

पेड़ से बांधकर शिक्षक की पिटाई

आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक को पहले पेड़ से रस्सी से बांधा और फिर उसकी जमकर पिटाई की। वीडियो में शिक्षक रोता और चिल्लाता नजर आ रहा है। वह ग्रामीणों से उसे छोड़ने और नहीं मारने की गुहार लगाता रहा, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी पिटाई जारी रखी।

3 अक्टूबर की बताई जा रही घटना

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना 3 अक्टूबर की है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। योगेंद्र जाटव गांव पिपल्या तुखार के शासकीय प्राथमिक स्कूल में अतिथि शिक्षक के तौर पर पढ़ाते हैं। वहीं, छात्रा के परिजनों की शिकायत पर अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, शिक्षक योगेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 9 साल बाद गांव पहुंचे विधायक, युवाओं ने घेरा; बोले- SP को देंगे वोट

Related to this topic: