प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान

तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान, संविदा कर्मियों और जीविका दीदियों को...

Bihar News : तेजस्वी यादव ने 22 अक्टूबर को कहा कि जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे. हर महीने वेतन 30 हजार रुपए होगा. संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा...

तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान संविदा कर्मियों और जीविका दीदियों को

तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान, संविदा कर्मियों और जीविका दीदियों को... |

Bihar News : तेजस्वी यादव ने 22 अक्टूबर को कहा कि जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे. हर महीने वेतन 30 हजार रुपए होगा. संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कई ऐलान किए हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि सरकार बनने पर वे हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी.

 

बिहार की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से पूरा बिहार गुस्से में है, डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध है. इस सरकार ने हमारी योजनाओं की नकल की. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है. बिहार की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और लोग डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हैं. बेरोजगारी और महंगाई से परेशान जनता के लिए हमने कई घोषणाएं की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने हमारे योजनाओं की नकल की. 

जीविका दीदियों को स्थाई नियुक्ति के साथ 30 हजार रुपये प्रतिमाह

तेजस्वी यादव ने कहा, दौरे के वक्त मुझसे जीविका दीदियों का समूह मिला था, जिनकी बातें सुनकर उन्होंने यह फैसला किया है. अगर मेरी सरकार बनती है तो जीविका दीदियों में से जो CM दीदी हैं, उन्हें स्थाई नियुक्ति दी जाएगी. साथ ही, उनकी नौकरी को भी स्थाई किया जाएगा. जीविका दीदियों को स्थाई नियुक्ति के साथ 30 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया मिलेगा. इसके अलावा, जीविका दीदियों को दिए गए ऋण माफ किए जाएंगे. उन्हें ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, और 2 साल तक के लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा.

 

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/he-performed-brilliantly-against-pakistan-taking-11-wickets/94959
 

Related to this topic: