प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एनडीए के लोगों ने अति पिछड़ा समाज को केवल ठगने ..

एनडीए के लोगों ने अति पिछड़ा समाज को केवल ठगने का काम किया है, वोट बैंक बनाकर रखा : तेजस्वी यादव

Bihar News : तेजस्वी यादव ने शनिवार 27 सितंबर को कहा कि अब सीएम नीतीश कुमार बिहार चलाने के योग्य नहीं रह गए, अब उम्र हो गई. हम नई सोच के हैं.

एनडीए के लोगों ने अति पिछड़ा समाज को केवल ठगने का काम किया है वोट बैंक बनाकर रखा  तेजस्वी यादव

एनडीए के लोगों ने अति पिछड़ा समाज को केवल ठगने का काम किया है, वोट बैंक बनाकर रखा : तेजस्वी यादव |

Bihar News : तेजस्वी यादव ने शनिवार 27 सितंबर को कहा कि अब सीएम नीतीश कुमार बिहार चलाने के योग्य नहीं रह गए, अब उम्र हो गई. हम नई सोच के हैं. वे 'कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार को तेज रफ्तार से तेजी के साथ विकास करना है. नया बिहार बनाना है. एनडीए के लोगों ने अति पिछड़ा समाज को केवल ठगने का काम किया है, केवल वोट बैंक बनाकर रखा है. जब हमारी सरकार बनेगी, तब अति पिछड़ा केवल वोट बैंक नहीं रहेगा बल्कि पावर बैंक बनेगा.

'हमारी सरकार आई तो..'

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों के नेता कर्पूरी जी रहे हैं. कर्पूरी जी ने सबसे पहले आरक्षण देने का काम किया, जो आज भारत सरकार में बैठे लोग हैं, उन लोगों ने कर्पूरी जी को कितनी गालियां दीं? हमने विधानसभा में मांग की थी कि कर्पूरी जी को सीधा भारत रत्न दिया जाए. हमारी सरकार आई तो 27 प्रतिशत पिछड़ा को आरक्षण देने का काम करेगी, लेकिन यह बीजेपी आरक्षण चोर पार्टी हैं. आप लोग सचेत रहिएगा. हमारे चाचा तो हाईजैक हो ही गए हैं. उनके उनके आसपास जो लोग हैं वह कोई भी अति पिछड़ा समाज के लोग नहीं हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को हम रिस्पेक्ट दिलाएंगे. उन्होंने रिस्पेक्ट का मतलब भी समझाते हुए कहा कि R-रोजगार, E-एजुकेशन, S-स्वास्थ, P-पलायन मुक्त, E-इक्वलिटी, C-क्राइम मुक्त, T-टेक्नोलॉजी एंड टूरिज्म.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rahul-baba-listen-carefully/48385


 

Related to this topic: