West bengal : भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में साधु-संतों के सनातन समाज की ओर से शनिवार को शौर्य दिवस मनाया गया।
West bengal : भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में साधु-संतों के सनातन समाज की ओर से शनिवार को शौर्य दिवस मनाया गया और महानगर के शिमला स्ट्रीट में जुलूस निकाला गया। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि हुमायू कबीर द्वारा राज्य पुलिस की मदद के बिन बाबरी मस्जिद के शिलान्यास नहीं हो सकता था। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान में हिंदुओं के संरक्षण की भी बात कही गई है, लेकिन हिंदू विरोधी काम हो रहा है।
जानकारों के अनुसार छह दिसंबर 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाया गया था। उसके ही स्मरण में इस साल शौर्य दिवस मनाया गया और जुलूस निकाला गया। टीएमसी के सद्भावना दिवस को देखते हुए भी उसकी काट में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अयोध्या का बाबरी मस्जिद मुगल पठानों द्वारा यहां कब्जा और अत्याचार करने के इतिहास की याद दिलाता था।
राज्य सरकार की अनुमति बिना शिलान्यास नहीं हो सकता
अब वहां राम मंदिर है। हिंदू को जागृत होना है। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की अनुमति बिना शिलान्यास नहीं हो सकता है। राज्य की पुलिस ने हुमायूं कबीर की मदद की है। राज्य की पुलिस बाबरी मस्जिद का शिलान्यास होने दे रही । उसके लिए वह अनुमति देती है, लेकिन वह सरस्वती पूजा के लिए अनुमति नहीं देती। भाजपा के कार्यक्रम के लिए उसकी अनुमति नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-presents-gift-to-russian-president-putin/100113