प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर 1.876 किलो चरस , 16 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.876 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना रुपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

भारत-नेपाल सीमा पर 1876 किलो चरस  16 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार अभियुक्त |

बहराइच  (उत्तर प्रदेश) । बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.876 किलोग्राम चरस तथा 16 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई 

रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा मेरे नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 11 जून की रात करीब 9:48 बजे कस्बा रुपईडीहा स्थित सीमांत डिग्री कॉलेज के पास से दो युवकों सादिक पुत्र सलीम तथा सद्दाम पुत्र समीम, निवासी मुस्लिम बाग, थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.876 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना रुपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में स्मैक के साथ गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त उसी रात करीब 10:45 बजे नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास से मेहंदी हसन पुत्र अब्दुल हक, निवासी चकिया रोड, रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस मामले में भी थाना रुपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश कर दिया। सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः टीएमसी से अलग हुए 20 में से 19 सांसदों की सामने आई नई सूची, देखें किन-किन सांसदों के नाम शामिल हैं?

Related to this topic: