प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हुगली में चुनाव से पहले बवाल

हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

आरामबाग की टीएमसी सांसद मिताली बाग पर गोघाट में हमला हो गया जिससे वे घायल हो गईं। मिताली सांसद अभिषेक बनर्जी की चुनावी सभा में हिस्सा लेने जा रही थीं।

हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC MP Mitali Bag Attacked in Hooghly |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। हुगली जिले के तहत आरामबाग की टीएमसी सांसद मिताली बाग पर गोघाट में उस समय हमला हुआ जब वे टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की चुनावी सभा में हिस्सा लेने जा रही थीं। हमलावरों ने उनके वाहन को रूकवाया और तोड़फोड़ की। वाहन में बैठी मिताली बाग घायल हो गई। वाहन के ड्राइवर को भी चोट लगी है।

मिताली बाग ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

टीएमसी सांसद मिताली बाग को आरामबाग मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद कोलकाता के नर्सिंग होम में भर्ती हुई। टीएमसी सांसद मिताली बाग ने बताया कि उन पर हमला करने वाले भाजपा के लोग थे। उन्होंने पहले वाहन रुकवया और उसके बाद अचानक हमला कर दिया। उन पर लाठी से प्रहार किया गया लेकिन वाहन की वजह से उनकी जान बच गई। 
उन्होने कहा कि भाजपा टीएमसी के नेताओ पर हमला कर आतंकित करना चाहती है।

भाजपा ने आरोपों से किया इनकार

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में हुगली जिले की भी विधानसभा की सीटों पर चुनाव होने वाला है। भाजपा ने टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हुए हमले की घटना में पार्टी का हाथ होने से साफ इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि इस घटना की वजह टीमसी में आपसी अंतर्कलह है।

चुनाव आयोग ने दिए जांच के आदेश

चुनाव आयोग ने घटना की सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज करने करने का आदेश दिया और जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी जिले के पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक हुगली जिलाधिकररी का कहना है कि जहां घटना गुई वहां सीसीटीवी नहीं है। घटना का कोई गवाह भी नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि टीमसी के आपसी अंतर्कलह के कारण यह घटना हुई है। टीएमसी नेताओं का कहना है कि जिलाधिकारी भाजपा नेताओं की बोली बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/bennett-and-lapid-join-forces-to-challenge-netanyahu/180344

इज़राइल में बेनेट और लापिद ने मिलाया हाथ, नेतन्याहू को देंगे चुनौती

Related to this topic: