प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुल्तानपुर में सड़क पर उतरे व्यापारी

गल्ला मंडी की जमीन को लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी, जांच की मांग

सुल्तानपुर में गल्ला मंडी के व्यापारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

गल्ला मंडी की जमीन को लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी जांच की मांग

सुल्तानपुर में सड़क पर उतरे व्यापारी |

सुल्तानपुर: गल्ला मंडी के व्यापारियों ने सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब 500 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।

गल्ला मंडी मुकदमे में पैरवी नहीं करने का आरोप

व्यापारियों का आरोप है कि अमेठी बाड़ा गल्ला मंडी की नजूल संपत्ति से जुड़े मुकदमे में नगरपालिका परिषद की ओर से प्रभावी पैरवी नहीं की गई। उनका कहना है कि नोटिस दिए जाने के बावजूद मामले में पर्याप्त पैरवी नहीं होने के कारण 17 मार्च 2026 को एकतरफा आदेश से मुकदमा खारिज हो गया। व्यापारी मनीष साहू ने बताया कि गल्ला मंडी वर्ष 1930 से नगरपालिका को पट्टे पर है। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल पर अपने पिता राम निवास अग्रवाल और बाबा विम्भर दयाल अग्रवाल के साथ मिलकर कथित रूप से कूचक्र रचने का आरोप लगाया। 

500 करोड़ की जमीन पर आठ मंजिला इमारत की तैयारी का आरोप

व्यापारियों का दावा है कि नगरपालिका और राज्य सरकार के खिलाफ दायर मुकदमे के दौरान संबंधित जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली गई।व्यापारियों ने आरोप लगाया कि करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर आठ मंजिला इमारत बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने नगरपालिका के अधिवक्ता की भूमिका की जांच कराने, जमीन से जुड़े अभिलेखों को सुरक्षित रखने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

जिलाधिकारी का व्यापारियों को भरोसा

मामले में जिलाधिकारी की ओर से व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि किसी भी व्यापारी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में गुरूमीत सिंह, ऋषि अग्रहरि, हरप्रीत सिंह, नीतू देवी अग्रहरि, जय किशन जायसवाल, सचिन जायसवाल, संतोष अग्रवाल, राम दुलारे, शम्भू और दिलीप कुमार अग्रहरि समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर तनाव, 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
 

Related to this topic: