प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डीजे बॉक्स गिरने से साढ़े 4 साल के मासूम की मौत

नरसिंहपुर में डीजे का भारी बॉक्स गिरने से साढ़े 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

नरसिंहपुर के करेली अंबेडकर वार्ड में डीजे बॉक्स गिरने से 4.5 साल के बच्चे देवांश की मौत हो गई। इलाज के दौरान मासूम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच जारी है।

नरसिंहपुर में डीजे का भारी बॉक्स गिरने से साढ़े 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत परिवार में पसरा मातम

Tragic Death of 4.5-Year-Old Child After Heavy DJ Speaker Box Falls in Narsinghpur, Family Plunged into Mourning |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के करेली शहर के अंबेडकर वार्ड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक भारी-भरकम डीजे बॉक्स गिरने से साढ़े 4 वर्ष के मासूम बालक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब घर की दहलान में सो रहे बच्चे के पास डीजे का सामान व्यवस्थित किया जा रहा था। 

अचानक संतुलन बिगड़ने से साउंड बॉक्स सीधे सो रहे देवांश के सिर पर जा गिरा

मृतक देवांश, पिता ब्रजेश ठाकुर को बुखार था। रविवार रात करीब 8 बजे उसकी मां अनिल कुमारी ने उसे दवा खिलाकर घर के सामने दहलान में सुलाया था और खुद उसके पास बैठी थी। घर में अभिषेक नामक व्यक्ति का डीजे का सामान रखा हुआ था। रात में राहुल लोधी, राजा रजक, नीलेश ठाकुर, संदीप कुशवाहा और एक अन्य व्यक्ति (कुल 5 लोग) उस सामान को उठाने और व्यवस्थित करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से एक भारी साउंड बॉक्स सीधे सो रहे देवांश के सिर पर जा गिरा। 

अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने किया मृत घोषित

सिर पर भारी बॉक्स गिरने से देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने लगा। चीख-पुकार मचने पर परिजन और और मौजूद लोग उसे तुरंत बाइक से करेली अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सोमवार को अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां अनिल कुमारी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ेंः   बैतूल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Related to this topic: