प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चलती ट्रेन से गिरा बिहार का युवक, मौत

चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, बरेली से दिल्ली की ओर जा रहा था शख्स

नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर बिहार निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची।

चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की दर्दनाक मौत बरेली से दिल्ली की ओर जा रहा था शख्स

Train Journey: Bihar Youth Falls from Moving Train, Dies |

बरेली {उत्तर प्रदेश}: नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर बिहार निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

बरेली से दिल्ली जा रहा था युवक

पुलिस के मुताबिक, चंदन यादव पुत्र संजय यादव निवासी ग्राम सोनबरसा, पोस्ट सोनबरसा, थाना बरौली, जिला गोपालगंज, बिहार शुक्रवार सुबह ट्रेन से बरेली से दिल्ली की ओर जा रहा था। ट्रेन नगरिया सादात स्टेशन के पास गुगई फाटक के निकट पहुंची थी। इसी दौरान अचानक चंदन ट्रेन से नीचे गिर गया। चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इंस्पेक्टर मीरगंज रवि कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: धाता में पुलिस मुठभेड़, गोवध का वांछित आरोपी अब्बास गोली लगने से घायल

Related to this topic: