देहरादून पुलिस ने सोमवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मिलकर झारखंड के कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देहरादून (उत्तराखंड)। देहरादून पुलिस ने सोमवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मिलकर झारखंड के कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विक्रम शर्मा की हत्या 13 फरवरी को कर दी गई थी। यह घटना देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास हुई थी। विक्रम शर्मा को बाइक पर सवार हमलावरों ने उस समय गोली मारी जब वह सुबह करीब 10:15 बजे जिम से लौट रहा था।
लॉजिस्टिक मदद देने वाले गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों पर इनाम घोषित
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर हत्यारों को लॉजिस्टिक समर्थन और वित्तीय मदद मुहैया कराने का आरोप है। हत्या के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून, प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि हत्या के मामले में छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं और उनके गिरफ्तार होने पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
मृतक का झारखंड में रहा है आपराधिक इतिहास
SSP डोभाल ने कहा कि, "13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल के पास दिनदहाड़े हत्या की घटना हुई थी। मृतक विक्रम शर्मा की क्रिमिनल हिस्ट्री जमशेदपुर से जुड़ी हुई थी। जमशेदपुर और आसपास के इलाके, खासकर रांची में उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि, "दो आरोपियों - अक्षर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मुख्य आरोपियों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। हत्या मामले में 6 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनके गिरफ्तार होने पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। हत्या के पीछे जो लोग थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस अब मामले में बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/market-rallies-as-us-court-rejects-trumps-reciprocal-tariff/145354
ट्रंप के 'रेसिप्रोकल टैरिफ' पर रोक से भारतीय बाजार में रौनक, सेंसेक्स 480 अंक उछला