प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गुमला में दो सड़क हादसों में 2 मौत

झारखंड के गुमला में दो सड़क हादसों में बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की मौत, छह घायल

झारखंड के गुमला जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झारखंड के गुमला में दो सड़क हादसों में बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की मौत छह घायल

Two deaths in Gumla road accidents |

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कार की टक्कर से बीएसएफ जवान की मौत

पुलिस के अनुसार सेमरा वन क्षेत्र में मरदा नदी के पास एक कार की टक्कर से स्कूटर सवार बीएसएफ जवान भादो केरकेट्टा (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी उर्मिला केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि कार में सवार तीन लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं। इनमें बसिया थाना टोली निवासी लक्ष्मण उरांव (32), उनकी पत्नी रेणु उरांव और उनकी एक वर्षीय बेटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भादो केरकेट्टा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

छुट्टी पर घर आए थे बीएसएफ जवान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भादो केरकेट्टा करीब दो सप्ताह की छुट्टी पर घर आए थे और घटना के समय गुमला से पालकोट स्थित अपने गांव जा रहे थे। अंकित राज ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एसयूवी और बाइक की आमने-सामने टक्कर

वहीं, एक अन्य घटना में गुमला थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर उर्सुलाइन कॉन्वेंट के पास एक एसयूवी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार महेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई। गुमला नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक सिसई का रहने वाला था।

हादसे के बाद चालक फरार

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया और मदरसा इस्लामिया के पास एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दोनों घायलों को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली सीएम से की मुलाकात

Related to this topic: