प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

राजनांदगांव में अवैध खनन में लगी जेसीबी समेत दो हाईवा जब्त

जांच के दौरान मुरूम के अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन के मामले सामने आए। कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक जेसीबी और दो हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया।

राजनांदगांव में अवैध खनन में लगी  जेसीबी समेत दो हाईवा जब्त

जब्त हाइवा |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।  जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एक जेसीबी और दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा।

अवैध खनन की शिकायत पर हुई कार्रवाई

खनिज विभाग की टीम ने ग्राम अछोली, चौथना, छिरपानी, कल्याणपुर, ढारा और मुढ़िया मोहारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुरूम के अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन के मामले सामने आए। कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक जेसीबी और दो हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों में बिजनापुर निवासी हेम प्रकाश वर्मा की जेसीबी क्रमांक सीजी 08 बीबी 4365, राजनांदगांव निवासी प्रशांत सिन्हा की हाईवा क्रमांक सीजी 08 एआर 7660 तथा छुईखदान निवासी मनीष चंद्राकर की हाईवा क्रमांक सीजी 04 एनजे 2055 शामिल हैं। इन वाहनों का उपयोग मुरूम के अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन में किया जा रहा था। खनिज विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर थाना मोहारा के सुपुर्द कर दिया है।

लागातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी

मामले में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी। खनिज विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि खनिज संपदा की चोरी और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ेंः Tragedy in Jamui: हाईवा की चपेट में आकर कोचिंग जा रही छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

Related to this topic: