प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दोनों बहनों को सकुशल बरामद

औरंगाबाद में फ्री फायर गेम के जरिए दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में फ्री फायर गेम के माध्यम से दो बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है।

औरंगाबाद में फ्री फायर गेम के जरिए दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी |

औरंगाबाद (बिहार)। फ्री फायर गेम के माध्यम से अनजान युवक से दोस्ती करना दो बहनों को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के युवक ने दोनों बहनों को अपने चंगुल में फंसाया और उसका अपहरण कर लिया। अब शिकायत मिलने पर औरंगाबाद जिले नवीनगर प्रखंड के नरारी कलां थाना की पुलिस ने आरोपी को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर बाज़ार थाना क्षेत्र के देवापर गांव निवासी बालचंद चौधरी के पुत्र दीपक कुमार चौधरी के रूप में की गई है।

फ्री फायर गेम के माध्यम से की दोस्ती 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फ्री फायर गेम के माध्यम से अपहृता से दोस्ती की। गेम के माध्यम से ही बालिग और नाबालिग दोनों बहनों का मोबाइल नंबर लिया और सोशल मीडिया पर लगातार चैटिंग कर दोनों बहनों को बहला-फुसला लिया। फिर मौके का फायदा उठाकर दोनों बहनों को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया। मामले को लेकर 21 सितंबर को परिजनों ने नरारी कलां थाने पर शिकायत की थी। थानाध्यक्ष ने साइबर सेल और अपनी टीम के माध्यम से लगातार सर्चिंग कराई। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बनारस से पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की तो दीपक ने दोनों बहनों की जानकारी दी।

दोनों बहनों सकुशल बरामद

पुलिस ने दीपक के बताए स्थान से दोनों बहनों को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण दुष्कर्म और पास को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि फ्री फायर गेम के माध्यम से एक 19 वर्षीय लड़की और 15 वर्षीय लड़की को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, फिलहाल दोनों अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई एसआई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। 

यह भी पढ़ेंः जौनपुर में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने किया देर रात शहर का निरीक्षण

Related to this topic: