प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

आजमगढ़ में नरौली बस स्टैंड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दो महिलाओं को पकड़ा

आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों की तलाश चल रही थी।

आजमगढ़ में नरौली बस स्टैंड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दो महिलाओं को पकड़ा

गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार |

आजमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को नरौली स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दोनों महिलाएं बस स्टैंड से गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दोनों महिलाएं नरौली प्राइवेट बस स्टैंड के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान शीला देवी (35) पुत्री सीताराम, निवासी सिधुआपार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर और काजल (24) पत्नी करन, निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के रूप में हुई।

दोनों महिलाओं पर चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज

पुलिस ने बताया कि शीला देवी के खिलाफ कोतवाली और जीयनपुर थाने में चोरी से संबंधित दो मुकदमे और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं काजल के खिलाफ कोतवाली थाने में चोरी से संबंधित एक मुकदमा और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल अभय सिंह, कांस्टेबल सुजीत शर्मा, राहुल पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल खुशबू सिंह और प्रियंका सिंह शामिल रहीं। 

ये भी पढे़ं- उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, धरातलीय असर परखने के निर्देश
 

Related to this topic: