प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नहर में डूबे नहाने गए दो युवक

दिल्ली के बवाना-मुनक नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, NDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बवाना-मुनक नहर में रविवार दोपहर को नहाने गए दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गए।

दिल्ली के बवाना-मुनक नहर में नहाने गए दो युवक डूबे ndrf और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Two youths drown in Bawana Munak Canal |

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बवाना-मुनक नहर में रविवार दोपहर को नहाने गए दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार देर रात तक चली भारी मशक्कत के बाद भी दोनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को पुलिस को मुनक नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। लापता युवकों की पहचान किराड़ी के प्रेम नगर निवासी सत्यम और प्रशांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार दोपहर को बवाना-मुनक नहर में नहाने के लिए उतरे थे, जिसके बाद वे संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे पानी में समा गए। नहर में डूबने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया। पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।

सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक किराड़ी के प्रेम नगर के रहने वाले दो युवक, सत्यम और प्रशांत, रविवार दोपहर दिल्ली की बवाना-मुनक नहर में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अब तक दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक लापता युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: मिडल ईस्ट में पूरी तरह सीजफायर के लिए प्रतिबद्ध हैं ट्रम्प: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Related to this topic: