प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार और विपक्षी दल के...

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को करना पड़ा विरोध का सामना

कलकत्ता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्राचार के दौरान भाजपा नेता व कोंद्रीय सुकांत मजुमदार और विपक्षी दल के...

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को करना पड़ा विरोध का सामना

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को करना पड़ा विरोध का सामना |

कलकत्ता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्राचार के दौरान भाजपा नेता व कोंद्रीय सुकांत मजुमदार और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में टीएससी के कार्यकर्ताओं समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार कूचबिहार जिले को दिनहाटा में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे तो टीएमसी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें काला झंडा दिखाया और उनके विरोध में नारे लगाए।

केंद्रीय बल ने टीएमसी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को हटाया। अपना विरोध होते देख सुकांत मजुमदार ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार निश्चित है। उसके नेता घबड़ाए हुए हैं और अपने कार्यकर्तों व समर्थकों से तनाव पैदा कर विकट स्थिति पैदा कर रहे हैं। भाजपा नेता और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वे नंदीग्राम और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वे दोनों जगहों में चुनाव प्रचार करना पड़ रहा है।

नंदीग्राम से वे कोलकाता आ रहे थे। नंदीग्राम में जब वे गुजर रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनके समक्ष चोर-चोर का नारा लगाया। वे रुक गए। चोर-चोर का नारा लगाने वाले चुप हो गए लेकिन शुभेंदु आधिकारी ने अपनी नाराजगी जाहर की कि उनके कार्यालय में जो भी आया, उसका काम किया। उन्होने कोई किसी के साथ कोई भेदभालव नहीं किया। वे विरोधियों से निपटना जानते है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: