प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

665 नर्सिंग अधिकारियों से संबंधित नियुक्ति पत्र

UP News : 665 नर्सिंग अधिकारियों से संबंधित नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले - प्रक्रिया, जब पारदर्शी होती है तो..

UP News : सीएम योगी रविवार को 665 नर्सिंग अधिकारियों से संबंधित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए....

up news  665 नर्सिंग अधिकारियों से संबंधित नियुक्ति पत्र cm योगी बोले -  प्रक्रिया जब पारदर्शी होती है तो

UP News : 665 नर्सिंग अधिकारियों से संबंधित नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले - नियुक्ति की प्रक्रिया जब पारदर्शी होती है तो.. |

लखनऊ। सीएम योगी रविवार को 665 नर्सिंग अधिकारियों से संबंधित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया, जब पारदर्शी होती है तो उसके परिणाम भी हम सबके सामने प्राप्त होते हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है. 25 करोड़ की आबादी इस राज्य में आवास करती है और इस राज्य में पिछले 9 वर्ष में हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं. एक भी नौकरी की पारदर्शिता पर, उसकी स्वच्छता की प्रक्रिया पर, चयन की प्रक्रिया पर विरोधी भी प्रश्न नहीं उठा सकते. इसका परिणाम है कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है, न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी में जो नए 9 लाख लोग जुड़े, ये प्रतिभाशाली हैं, ऊर्जा से भरपूर हैं. इसका लाभ ये है कि जिस राज्य को बीमारू कहा जाता था उसे हमने देश की तरक्की में मुख्य राज्य बना दिया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mamata-banerjee-lashed-out-at-union-home-minister-amit-shah/152745

Related to this topic: