उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी के मद्देनजर राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद ने आमजन को एसएमएस के माध्यम से मौसम का अलर्ट भेजा..
UP News : उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी के मद्देनजर राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद ने आमजन को एसएमएस के माध्यम से मौसम का अलर्ट भेजा है।
कंट्रोल रूम की निगरानी
- कंट्रोल रूम से प्रदेश के सभी जनपदों में कम्बल वितरण, रैन बसेरों और अलाव की स्थिति की निगरानी की जा रही है।
- आपात स्थिति में 1070 पर कॉल करने पर तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है।
मौसम विभाग की चेतावनी
- शुक्रवार को तीन दिन का बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें 50 जनपदों में रेड अलर्ट, 17 जनपदों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
- 40 जनपदों में शीतदिवस अलर्ट का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
12 करोड़ लोगों को भेजा गया अलर्ट
- कंट्रोल रूम द्वारा सचेत एप के माध्यम से गुरुवार और शुक्रवार के बीच 12 करोड़ 52 लाख लोगों के मोबाइल पर मौसम का अलर्ट भेजा गया है।
- आगे भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर अलर्ट भेजे जाएंगे।
अपील
- राहत आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा करें।
- शीतलहर और ठंड से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।