उत्तराखंड सरकार ऋषिकेश और टिहरी झील में सी-प्लेन के सफल लैंडिंग और टेकऑफ के बाद अब प्रदेश के अन्य जलाशयों में भी इस योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार सी-प्लेन सेवाओं के विस्तार पर काम कर रही है। ऋषिकेश और टिहरी झील में सफल लैंडिंग और टेकऑफ के बाद अब सरकार प्रदेश के अन्य जलाशयों में भी इस योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
तीन नए जलाशयों का हुआ चयन
जानकारी के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उधम सिंह नगर की नानक सागर झील, हरिपुर जलाशय और पौड़ी जिले की कालागढ़ झील को सी-प्लेन संचालन के लिए चिन्हित किया है। इन जलाशयों में सी-प्लेन सेवाएं शुरू होने से राज्य के दूरस्थ और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
सरकार का मानना है कि सी-प्लेन सेवाओं के विस्तार से पर्यटन को नई गति मिलेगी और उत्तराखंड के कम पहुंच वाले इलाकों को भी पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान मिलेगी। साथ ही, सी-प्लेन सर्किट विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
प्रदेश में सी-प्लेन सेवाओं को पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान: जन्म के समय लिंगानुपात में देश के बड़े राज्यों में बना नंबर-1