प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वोट चाहिए तो पहले पानी दो विधायक ने थमा दी बोतल

शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को ग्रामीणों ने रोका, बिजली-पानी की समस्या पर जताया विरोध

शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को ग्रामीणों ने रोककर बिजली-पानी की समस्या पर घेरा। महिलाओं ने नाराजगी जताई, जबकि विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया।

शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को ग्रामीणों ने रोका बिजली-पानी की समस्या पर जताया विरोध

Villagers Stop BJP MLA Pritam Lodhi in Shivpuri Over Water-Power Issues |

शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। जिले की पिछोर सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को ग्रामीणों ने रोक लिया। इलाके में बिजली-पानी नहीं मिलने की बात कही। एक महिला ने कहा, 'न लाइट है, न पानी, प्यासन मरे जात हैं।' दूसरी महिला बोली- दो-दो महीने तक अंधेरे में रहना पड़ता है, हम लोग परेशान हैं।

महिलाओं ने विधायक लोधी से रखी अपनी मांग

महिलाओं ने विधायक लोधी से कहा कि पहले बिजली और पानी की व्यवस्था कराएं, तभी वोट मिलेगा। इस पर विधायक ने मुस्कुराते हुए पूछा, 'फिर कौन को दोगे वोट, मुझे नहीं दोगे तो?' महिलाओं ने जवाब दिया, "तुम्हीं को देंगे, लेकिन हमारी लाइट-पानी की व्यवस्था करा दो। पानी की शिकायत पर विधायक ने कार से बोतल निकालकर आगे बढ़ा दी। घटना शनिवार की है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। हालांकि, गांव का नाम अब तक पता नहीं चल सका है। 

बातचीत के दौरान बच्ची और पानी की बोतल का जिक्र

बच्ची को देखकर बोले- यह हमारी लाडली है। दरअसल, विधायक लोधी कार्यकर्ताओं के साथ इलाके के दौरे पर थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं के बारे में बताया। बातचीत के दौरान एक महिला की गोद में मौजूद बच्ची को देखकर लोधी ने कहा, "यह हमारी लाडली है।" महिला ने जवाब दिया, "लाडली प्यासी मरी जात है। लाइट भी नहीं आत। मच्छर खात हैं, सो भी नहीं पात।" इस पर विधायक ने अपनी कार से पानी की बोतल निकालकर महिलाओं की ओर बढ़ाई और कहा, "ये लो पानी।" इस पर महिलाओं ने कहा कि एक बोतल पानी से क्या होगा?

ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत की

मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि गांव का ट्रांसफॉर्मर पिछले दो महीने से खराब है, जिससे बिजली पूरी तरह बंद है। इस पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद उनकी गाड़ी आगे बढ़ गई। कहा- समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता।

विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन

इस बारे में पूछे जाने पर विधायक लोधी ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्हें याद नहीं है कि यह घटना किस गांव की है? लोधी बोले- मैं हर रोज अपनी विधानसभा में लोगों से मिलने जाता हूं। मोदी और लोधी कभी छुट्टी नहीं लेते, रोज जनता के बीच रहकर काम करते हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान कराना ही मेरी प्राथमिकता है। 

यह भी पढ़ेंः   सहारनपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ में 9 हथियार और भारी मात्रा में उपकरण बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: