प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुठभेड़ में आरोपी घायल

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, दो मामलों में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

फतेहपुर के थरियांव क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो मामलों में वांछित आरोपी साहिल कुरैशी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ दो मामलों में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Wanted Accused Injured in Police Encounter in Fatehpur, Illegal Firearm Recovered |

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। थाना थरियांव पुलिस की 19/20 अगस्त की रात पश्चिमी बाईपास थरियांव से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से 22 वर्षीय आरोपी साहिल कुरैशी घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा है।

बीएनएस की विभिन्न मामलों में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम जमरावां, थाना हुसैनगंज, दो मुकदमों में वांछित था। उसके खिलाफ थाना थरियांव में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 में धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 में धारा 331(4), 305, 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

साहिल के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 अभियोग पंजीकृत

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जामा तलाशी में एक हजार रुपये नकद भी मिले। पुलिस के मुताबिक साहिल कुरैशी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। अब तक की जांच में उसके खिलाफ फतेहपुर जनपद के विभिन्न थानों में 12 अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में थाना थरियांव पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, सुख-समृद्धि और ज्ञान से जुड़ी है मान्यता

Related to this topic: