प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा भींगेगा..

मौसम बदला : मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा भींगेगा, मौसम विभाग की भविष्यवाणी

जबलपुर।  मौसम का मिजाज बदला है। पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन सक्रिय हो गया है। इसका असर अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा..

मौसम बदला  मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा भींगेगा  मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम बदला : मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा भींगेगा |

Jabalpur : मौसम का मिजाज बदला है। पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन सक्रिय हो गया है। इसका असर अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। जबलपुर, भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के आघे हिस्से में कहीं-कहीं आंधी, बारिश और गरज चमक की चेतावनी दी गई है। जबलपुर-भोपाल में सुबह से बादल छाये हुए हैं। कुछ जगह पर धुंध का भी असर है। कुछ जगह पर बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे दृस्यता कम हो गयी है।  

मौसम विभाग ने भोपाल. इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार. बड़वानी, खरगौन, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पार्डुना, जबलपुर, सीवनी, अनुपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बादल छाये रहने से दिन के तापमान में गिरावट भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 26, 27 और 28 को हल्की बारिश भी हो सकती है।

कुछ जिलों में दिन भर बादल छाये रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अघिकतम और न्यूनतम तापमान मे गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा. नवंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि आने वाले समय में 2010 के बाद भीषण ठंड का एहसास हो सकता है। सर्दी में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। आईएमडी ने भी शीघ्र ला नीना प्रभाव विकसित होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/npci-cashless-payment-upihelp-launch/95407

Related to this topic: