प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

14 की रैली के समापन पर होगा उम्मीदवारों का एलान

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बंगाल की विधानसभा की 140 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन

भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानससभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों में से 140 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों का चयन हो चुका है।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बंगाल की विधानसभा की 140 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बंगाल की विधानसभा की 140 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन

14 की रैली के समापन पर होगा उम्मीदवारों का एलान

कोलकाता। चुनाव कमेटी की बैठक के बाद भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानससभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों में से 140 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों का चयन हो चुका है। कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में  14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतहासिक रैली के बाद उम्मीदवारों के नामों के ऐलान किया जाएगा। 
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा केंद्रीय कमेटी की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई और उनकी मौजूगी में उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शिरकत की। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में ममता सरकार का विसर्चन हो जाएगा। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नेताओं से राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली। बैठक में 140 सीटों के अलावा और कई सीटों पर खड़े किए जाने वाले उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की गई। विधानसभा की बाकी सीटों पर उम्मीदवारो के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः

प्रधानमंत्री मोदी के 14 मार्च के कार्यक्रम में ममता को आमंत्रण

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bangal-pm-modi-programme-calcutta-mamta-also-invitee/148705

Related to this topic: