प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में बने दो मंचों पर मौजूद होंगे। ब्रिगेड मैदान में ऐसा पहली बार हो रहा है। एक मंच केंद्र सरकार का होगा और दूसरा मंच भाजपा की होगा।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में ममता को आमंत्रण
ब्रिगेड मैदान में 14 मार्च को भाजपा की रैली में भी होंगे मौजूद
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में बने दो मंचों पर मौजूद होंगे। ब्रिगेड मैदान में ऐसा पहली बार हो रहा है। एक मंच केंद्र सरकार का होगा और दूसरा मंच भाजपा का होगा। वे पहले सरकारी मंच से राष्ट्रीय परिवहन और रेल संबंधी योजनाओं के उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वे भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आने का न्यौता दिया गया है।
भाजपा की ओर से मार्च की शुरुआत से ही पूरे राज्य में हर क्षेत्र में परिवर्तन रथ यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है और सभी परिवर्तन रथ यात्रा को ब्रिगेड मैदान में समाप्त होना तय है। पहले तय यह किया गया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से परिवर्तन रथ यात्रा 10 मार्च को ब्रिगेड मैदान में आकर समाप्त होगी और उसी तारीख को रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद होंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तताओं व सहूलियों को देखते हुए परिवर्तन रथ यात्रा का समापन और ब्रिगेड मैदान की रैली के कार्यक्रम में तब्दीली कर 14 मार्च को किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की भाजपा की योजना है।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने मंत्रालय की ओर से ब्रिगेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। जब भी केंद्र सरकार की ओर से कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया गया तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया, लेकिन वे किसी में मौजूद नहीं हुई। इस बार भी उनकी मौजूदगी को लेकर संशय है।
इसे भी पढ़ेंः
एससी-एसटी होने मात्र से स्पेशल कोर्ट FIR दर्ज करने को बाध्य नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
https://www.primenewsnetwork.in/india/allahabad-highcourt-order-without-invesigation-sc-st-not-fir/148702