प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

विवादित वोटरों का भी नाम रहेगा

पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगा

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा। लेकिन इस लिस्ट में उन वोटरों का नाम भी रहेगा जिनके नाम के बारे में फैसला लेना बाकी है।

पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगा

पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगा

विवादित वोटरों का भी नाम रहेगा

कोलकाता। 
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा। लेकिन इस लिस्ट में उन वोटरों का नाम भी रहेगा जिनके नाम के बारे में फैसला लेना बाकी है। लिस्ट में उनके नाम के सामने विवादित लिखा रहेगा और उन्हें उस समय तक वोट देने के अधिकारी नहीं होगा, जब तक उनके मामले में न्ययिक अधिकारी आखिरी फैसला नहीं कर लेते। फाइनल वोटर लिस्ट में फार्म छह भरने वाले वोटरों का नाम भी शामिल होगा। फार्म सात भरने वाले वोटरों के नाम के सामने डिलिटेड या हटाए गए लिखा रहेगा। वोटरों में असंतोष न हो और विकट स्थिति पैदा न हो, इसलिए इस तरह की वोटर लिस्ट जारी करने का फैसला किया गया है और यग पहला नजिर होगा।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय सूत्रों के अनुसार 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट के बाद भी वोटर लिस्ट जारी होगा जिसमें उन वोटरों का नाम होगा जिनके कागजातों की जांच जाजों और  न्यायिक अधिकारियों की द्वारा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कलकत्ता हाई कोर्ट के नेतृत्व में जज और न्यायिक अधिकारी वोटरों के विवास्पद कागजातों की जांच कर रहे है। जज और न्यायिक अधिकारी 60 लाख 6 हजार से कुछ अधिक वोटरों के कागजातों की जांच कर रहे हैं। 
राज्य में एसआईआर शुरू होने के पहले वोटरों की संख्या सात करोड़ड 66 लाख थी। एसआईआर में मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित, एक से अधिक स्थानों में नाम वाले पाए गय़ए वोटरों की संख्या 58 लाख थी। सात करोड़ आठ लाख वोटर रह गए। इनमें से अनमैप्ड, लाजिकल डिसक्रिपेंसी वोचरों की संख्या एक करोड़ 51 लाख थी। इनमें से करीब 90 लाख वोटरों की सुनवाई हुई। 60 लाख छह हजार वोटरों के कागजातों को लेकर विवाद हुआ। इन्ही वोटरों की कागजातों की जांच कर जजों और न्यायिक अधिकारियो को आखिरी फैसला करना है कि वे वोटर हो सकते हां या नहीं।

इसे भी पढ़ेंः

कलकत्ता हाईकोर्ट के प्रधान जज ने बैठक कर SIR के कार्यों की प्रगति की ली जानकारी

https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-justice-of-the-calcutta-high-court-held-a-meeting/146045

 

Related to this topic: