प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

West Bengal Assembly Polls to Be Held in Two Phase

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 23 और 29 अप्रैल को मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा है कि पश्चिम बंगाल में भय-हिंसा रहित शांतिपूर्ण व निष्पक्ष, बिना किसी बाधा के विधानसभा की 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को मतदान

West Bengal Assembly Polls to Be Held in Two Phases |

कोलकाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा है कि पश्चिम बंगाल में भय-हिंसा रहित शांतिपूर्ण व निष्पक्ष, बिना किसी बाधा के विधानसभा की 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। अभी से लागू चुनाव संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ता कार्रवाई होगी।

23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को होगी मतगणना

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के किए ऐलान के अनुसार पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल को राज्य के 16 जिलों के 152 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को सात जिलों के 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। राज्य में कुल बूथ 80 हजार 719 होंगे। जारी पहली वोटर लिस्ट के अनुसार अभी तक वोटरों की संख्या करीब छह करोड़ 44 हजार है। विचाराधीन वोटरों की सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी होने पर वोटरों की संख्या बढ़ जाएगी। चुनाव होने के पहले तक विचाराधीन वोटरों की सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी हो सकती है।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जानकारों के मुताबिक राज्य में कानून व्यवस्था के हालात को देखते हुए इसके पहले लगातार होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव कई चरणों में कराए गए थे। इस बार भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने लगे थे और कानबन व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए इस महीने के शुरुआत में ही केंद्रीय बल की 240 कंपनी तैनात कर दी गई और 240 कंपनी बुलाई गई है। 9 और 10 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के नेतृत्व में चुनाव आयोग की फुल बेंच ने कोलकाता का दौरा किया और चुनाव अधिकारियों, सरकार और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव कराने की व्यवस्था पर चर्चा की।

विपक्षी दलों की मांग पर आयोग का फैसला

चुनाव आयोग के फुल बेंच ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। टीएमसी के प्रतिनिधियों को छोड़ कर कमोबेश सभी दलों, खासकर भाजपा के प्रतिनिधियों ने एक या दो चरण में चुनाव कराने की मांग की। उनका कहना था कि कई चरणों में चुनाव होने पर सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव में धांधली करने का मौका मिल जाता है। चुनाव आयोग ने टीएमसी विरोधी पर्टियों की मांग पर गौर कर इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने का निर्णय लिया।

उत्तर से दक्षिण तक जिलों का चुनावी बंटवारा

इस बार उत्तर बंगाल व राज्य के दक्षिण के जिलों में पहले चरण में और कोलकाता व उसके असपास के जिलों में दूसरे चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, कालिपोंग, दार्जिंलिंग, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, पूर्वी दिनाजपुर, बीरभूम, पुरुलिया, पश्चिमी मेदिनीपुर, पूर्वी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पश्चिमी बर्दवान जिले में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में कोलकाता, हाबड़ा, दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर चौबीस परगना, हुगली, नदिया और पूर्वी बर्दवान में चुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि जिन क्षेत्रों में पहले चरण में चुनाव हो रहे हैं, उन क्षेत्रों के कई हिस्सों में टीएमसी विरोधी भाजपा की पकड़ मजबूत है। दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें टीएमसी की स्थिति मजबूत है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-urges-iran-to-surrender-rules-out-immediate-ceasefire/149416

ट्रंप का ईरान को खुला अल्टीमेटम, कहा- सरेंडर करो, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

Related to this topic: