प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा- पश्चिम...

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा- पश्चिम बंगाल को नहीं बनने देंगे बांग्लादेश

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने हावड़ा के दासपाड़ा में पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देगी।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा- पश्चिम बंगाल को नहीं बनने देंगे बांग्लादेश

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने हावड़ा के तहत दासपाड़ा में पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देगी। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदुओं की रक्षा के लिए विधानसभा में विजय प्राप्त कर ममता सरकार को बदलना जरूरी है।

भाजपा नेता व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी की तर्ज पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने भी हिंदुओं और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हिदुओं को एक होने पर जोर दिया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को जगह दी जा रही है।

टीएमसी के मंत्रियों-विधायकों और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप

उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा समेत कई क्षेत्रों की समस्याओं को जिक्र करते हुए टीएमसी के मंत्रियों-विधायकों और उनके परिवार को लोगों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक उन्हें सत्ता से नहीं हटाया जाएगा, तब पश्चिम बंगाल बर्बाद होता रहेगा। उन्होंने सवाल किया कि दासपाड़ा के टीएमसी के विधायक ने आम लोगों के हित में क्या किया और कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार परास्त हो गए थे। इस बार टीएमसी को ज्यादा वोटों से परास्त करना है। ममता सरकार और टीएमसी से केवल दासपाड़ा के लोग ही नहीं, पूरे राज्य के लोग तबाह हैं। ममता सरकार और टीएमली को विधानसभा चुनाव में परास्त करने से ही लोगों को तबाही से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/maduro-will-be-tried-on-criminal-charges-in-the-us-republican-senator-mike-lee/103489

अमेरिका में मादुरो के खिलाफ आपराधिक आरोपों में चलेगा मुक़दमा: रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली

Related to this topic: