प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेलवे फाटक पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

रेलवे फाटक पर ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र में पटवाई रेलवे फाटक के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बरेली निवासी 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

रेलवे फाटक पर ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर मौत

Woman Crushed to Death by Truck at Railway Crossing |

बरेली: रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र में पटवाई रेलवे फाटक के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बरेली निवासी 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान ई-रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नथपुरा निवासी गीता (35), पत्नी शिव कुमार, अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा से क्रमचा गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में पटवाई रेलवे फाटक बंद होने के कारण ई-रिक्शा रुक गया। इसी दौरान गीता ई-रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गईं।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत

बताया गया कि इसी बीच तेज रफ्तार से आए ट्रक ने गीता को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही साथ मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। गीता का शव देखकर परिजन बिलख पड़े और परिवार में मातम छा गया। जिस परिवार में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने की तैयारी थी, वहां इस हादसे की खबर से दुख का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: बरेली में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Related to this topic: