प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छत्तीसगढ़ के महासमुंद मेडिकल कॉलेज का अनोखा केस

पहली बार मां बनी महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

पहली बार एक महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। यह मामला बेहद खास है।

पहली बार मां बनी महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

Woman Delivers Quadruplets at Mahasamund Medical College |

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। कहावत है, "ईश्वर जब खुश होते हैं तो छप्पर फाड़कर देते हैं।" यह कहावत छत्तीसगढ़ के महासमुंद्र जिला मेडिकल कॉलेज में सच साबित हो गई। यहां एक अत्यंत दुर्लभ क्षण आया जिसमें परिवार और परिजन के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां पहली बार एक महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। यह मामला बेहद खास है।

उड़ीसा के नुआपाड़ा निवासी है पुष्पा ध्रुव

उड़ीसा के नुआपाड़ा जिले की रहने वाली पुष्पा ध्रुव को प्रसव पीड़ा होने पर महासमुंद के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार पुष्पा की यह पहली गर्भावस्था थी और इसमें एक साथ चार भ्रूण होने के कारण यह गर्भावस्था हाई-रिस्क श्रेणी में थी।

चारों नवजात स्वस्थ, डॉक्टर की निगरानी में

डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने पूरी सतर्कता और आधुनिक चिकित्सा संसाधनों के साथ महिला का सफल ऑपरेशन किया। सिजेरियन डिलीवरी के जरिए महिला ने चार बच्चों—दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया। सभी नवजात और मां पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

चिकितसकीय इतिहास बना

चिकित्सकों के मुताबिक, एक महिला द्वारा एक साथ चार बच्चों को जन्म देने की संभावना लगभग 7 लाख में एक होती है, जिससे यह मामला बेहद दुर्लभ बन जाता है। महासमुंद मेडिकल कॉलेज में यह पहला मौका है जब इस तरह का सफल प्रसव किया गया है।

मेडिकल स्टाफ के गौरव का क्षण

ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम की सराहना की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया है। वहीं, महिला और उसके परिजन भी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-final-voter-list-likely-on-feb-28-poll-dates-soon/132804

पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट, 2 मार्च को विधानसभा चुनाव की घोषणा संभव

Related to this topic: