प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बस और टाटा नैनो कार की भीषण टक्कर

बेतिया में बस और टाटा नैनो की भीषण टक्कर, महिला की मौत और दो लोग घायल

बेतिया के सिकटा-बेतिया मुख्य मार्ग पर पुरैनिया मोड़ के पास बस और टाटा नैनो की टक्कर में 35 वर्षीय नसीमा खातून की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

बेतिया में बस और टाटा नैनो की भीषण टक्कर महिला की मौत और दो लोग घायल

Woman Killed, Two Injured in Bus-Tata Nano Collision in Bettiah |

बेतिया (बिहार)। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिकटा-बेतिया मुख्य मार्ग पर पुरैनिया मोड़ के समीप बस और टाटा नैनो कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुरैनिया मोड़ के पास बस से हुई जोरदार भिड़ंत

मृतका की पहचान बेतिया के संत घाट निवासी 35 वर्षीय नसीमा खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टाटा नैनो कार उनके पति जहांगीर मियां चला रहे थे। कार बेतिया की ओर से आ रही थी, जबकि बस मैनाटांड़ से बेतिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुरैनिया मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

महिला की मौत, हादसे के कारणों की जांच जारी

बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया घायलों को स्थानीय सीएचसी सिकटा में इलाज हेतु भेज दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में घायल दो लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।दुर्घटना के कारणों को लेकर आगे की जानकारी सामने आने का इंतजार है। 

यह भी पढ़ें:   नालंदा में शराब तस्करों की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत

Related to this topic: