प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बरामदे में बैठी महिला को गोली मारकर हत्या

घर के बरामदे में बैठी महिला को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

तरैया थाना क्षेत्र के तरैया गाँव में भगवती स्थान के पास शनिवार की रात्रि में अपने घर के बरामदे में बैठी एक महिला को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घर के बरामदे में बैठी महिला को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

Woman Sitting in Verandah Shot Dead by Bikers |

सारण {बिहार}: तरैया थाना क्षेत्र के तरैया गाँव में भगवती स्थान के पास शनिवार की रात्रि में अपने घर के बरामदे में बैठी एक महिला को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला तरैया निवासी स्व० अवधेश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी नीलम देवी बताई गई हैं। जो कि अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी तभी बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया गया और अपराधी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

गोली लगने के बाद खून से लथपथ महिला को परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा गंभीरावस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल से भी उपचार के बाद गम्भीरावस्था में उसे पटना रेफर कर दिया गया। छपरा से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। मामले में तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घायल महिला के परिवार तरैया के रामबाग में होटल चलाते है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से तरैया के लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: छठी का भोज खाने निकले युवक की सड़क किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: